पत्नी ने पति पर डाला खौलता तेल

पत्नी ने पति पर डाला खौलता तेल
  • सिर से पैर तक झुलस गया, पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

(रणभेरी): जिले में मंगलवार रात पत्नी ने पति पर खौलता तेल उड़ेल दिया। जिससे पति बुरी तरह झुलस गया। पड़ोसियों ने पीड़ित पति को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पति के मुताबिक, डायबिटीज होने के बाद से वह नपुंसक हो गया है, लेकिन उसकी पत्नी को मर्दानगी चाहिए। वह उसे चार साल से इसी तरह से प्रताड़ित कर रही है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में सत्यप्रेमी नगर मोहल्ले का है।

यहां के रहने वाले कौशल किशोर (65) ने बताया कि मंगलवार रात वह खाना खा रहा था। तभी उसकी पत्नी ने पीछे से खौलता तेल उड़ेल दिया। जिससे वह सिर से पैर तक बुरी तरह से झुलस गया। पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। पति ने बताया कि चार साल से जब से वह डायबिटीज का पेशेंट हुआ है, तभी से खुद अपना खाना बनाता और खाता है। उसकी पत्नी उसे खाना नहीं देती है। वह आये दिन उससे झगड़ा करती है। कई बार उसकी डंडों और चप्पलों से पिटाई भी कर चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं और तीनों बाहर रहते हैं।