CM Yogi ने कर्नाटक में BJP को जीत दिलाने के लिए भरी हुंकार! बोले- अब दंगा कर्फ्यू नहीं...मनते हैं उत्सव

CM Yogi ने कर्नाटक में BJP को जीत दिलाने के लिए भरी हुंकार! बोले- अब दंगा कर्फ्यू नहीं...मनते हैं उत्सव

वाराणसी (रणभेरी): यूपी के निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को है। दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। मंगलवार शाम छह बजे से प्रचार की गाड़ियों पर ब्रेक लग जाएगा। ऐसे में भाजपा पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर दौरे पहुंचे थे। जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गिनाई तो वहीं विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने मंच से कहा सपा की सरकार के समय कानपुर में कट्टे बनते थे, पर अब डिफेंस कॉरिडोर तैयार हो रहा है। कानपुर कर्फ्यू के लिए जाना जाता था अब इस महीने हम एयरपोर्ट का उदघाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में सब चंगा। सीएम योगी अदित्यनाथ ने कानपुर के कमर्शियल ग्राउंड में आयोजित जनसभा में कहा कि कानपुर की एक अलग पहचान है, सबसे बड़े औद्योगिक नगरों में गिनती होती है, कानपुर की पहचान लेदर मैनचेस्टर और टेक्सटाइल हब के रूप में होती रही है। पिछली सरकारो में कानपुर की उपेक्षा की बात कहते हुए उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण किसी से छिपा नहीं है। सीएम ने लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा है कि पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकार ने प्रदेश को कई दशक पीछे धकेला था। भाजपा ने विकास की गति को तेज किया है। कानपुर में पहले कट्टे बनते थे। उपद्रव और दंगे होते थे। अब उत्सव मनते हैं, युवाओं के हाथों में पहले तमंचे होते थे...अब टैबलेट्स हैं।

कानपुर में अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता है। कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रोडक्टिविटी बढ़ी है। कानपुर में इसी महीने एयरपोर्ट का हम उद्घाटन करने वाले हैं। रिंग रोड बनने वाली है। मेट्रो का काम भी चल रहा है। आज गुंडा टैक्स और वसूली नहीं हो रही है। लोगों को सुरक्षा के साथ विकास मिल रहा है।। बता दें कि सीएम योगी के आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका जमकर स्वागत किया। उनके साथ मंच पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले सहित भाजपा के अन्य नेता, सांसद और विधायक मौजूद रहे। जनसभा स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे व पीटी जेड कैमरे लगवाए गए थे। वहीं आसपास की इमारतों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस युवा मित्र एवं एलआईयू की टीम के साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रही। ड्रोन कैमरों से जनसभा स्थल की निगरानी भी की गई।