अखिलेश के बयान पर 'जो भाजपा है वही सपा है', प्रियंका का पलटवार- 'मर जाऊंगी, भाजपा के साथ मिलावट नहीं करूंगी'

अखिलेश के बयान पर 'जो भाजपा है वही सपा है', प्रियंका का पलटवार- 'मर जाऊंगी, भाजपा के साथ मिलावट नहीं करूंगी'

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी (एसपी) और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। दरअसल, 30 अक्टूबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बारे में समाजवादियों का यही मानना है कि जो कांग्रेस है, वही बीजेपी है और जो बीजेपी है, वही कांग्रेस है। 

वही अखिलेश यादव के बयान के बाद कांग्रेस ट्वीटर वार पर उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का फोटो अपलोड करते हुए इन्हें नकली समाजवादी करार दिया है। अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जो कांग्रेस है, वही भाजपा है। जो भाजपा है, वही कांग्रेस है। इस पर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है-‘काजू भुने प्लेट में, मिनरल वाटर गिलास में। नकली समाजवाद उतरा है, योगी के आवास में। ईडी-आयकर से बचने के लिए संघर्ष करते हुए अखिलेशजी की एक शानदार तस्वीर है।  यह तस्वीर उस समय की है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का हालचाल लेने उनके आवास पर गए थे। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे। इस फोटो को एडिट करते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने इसे योगी के आवास पर दिखा दिया है।एक अन्य ट्वीट में यूपी कांग्रेस ने कहा है-जी नई हवा है, जो भाजपा है, वही सपा है। इसलिए मुलायम सिंह का साथ मोदी को मिल रहा है। बिलरिया गंज और आजम खान पर इनका मुंह नहीं खुल रहा है। जनता परेशान है और ड्राइंग रूम में बैठे-बैठे उनका भाजपा के साथ फिक्स्ड मैच चल रहा है। मुलायम सिंह ने नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना की।उधर, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने एक बयान में कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति में अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ही बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंक सकती