यूपी में संगठन मजबूत करने में जुटेगी 'आप '

यूपी में संगठन मजबूत करने में जुटेगी 'आप '

(रणभेरी): आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि यूपी में पार्टी 10 हजार तिरंगा शाखाएं शुरू करेगी। छह माह में शाखाओं का गठन करेंगे। एक जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख बनाने का काम शुरू होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए 30 घरों पर एक मोहल्ला प्रभारी बनाया जाएगा। संगठनात्मक सक्रियता के बाद पार्टी सभी वार्ड सदस्य, चेयरमैन और मेयर का चुनाव लड़ेगी।संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है।

बेरोजगारी के कारण यूपी का नौजवान फांसी लगा रहा है पर इस पर चर्चा नहीं हो रही है। स्कूलों व अस्पतालों की बदहाली खुद भाजपा के मंत्री स्वीकार रहे हैं। स्कूलों व अस्पतालों की बदहाली भाजपा के मंत्री स्वीकार कर रहे हैं।बिजली संकट से प्रदेश त्राहि त्राहि कर रहा है। फ्री बिजली दी नहीं बल्कि 10 से 12 घंटे तक की कटौती कर दी। सरकार कोयला कमी का बहाना बनाकर बिजली में बड़ा भ्रष्टाचार कर रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा अंग्रेजों के फार्मूले बांटो और राज करो पर चल रही है।

इससे प्रदेश व देश की जनता को जागरूक कराकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान व तिरंगे की आन बान शान के लिए प्रदेश में पार्टी तिरंगा शाखाओं का निर्माण करेगी।सांसद ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा की बुलडोजर राजनीति हिटलरशाही का प्रतीक है, बुलडोजर अब ठेले वालों तक पहुंच रहा है। कई नेताओं का बड़ी जमीनों पर अतिक्रमण है। बुलडोजर चलाना है तो सरकार अपने नेताओं से शुरुआत करे। गरीबों के रोजगार पर बुलडोजर न चलाएं।