मौसम का तेवर बेहद सख्त, 42 डिग्री पंहुचा तापमान

मौसम का तेवर बेहद सख्त, 42 डिग्री पंहुचा तापमान

वाराणसी (रणभेरी): अप्रैल के महीने में गर्मी का प्रकोप जून के बराबर हो गया है। गर्मी ने इन दिनों आमजन का जीवन दुभर कर दिया है। तापमान करीब 42 से 43 डिग्री तक जा पहुंचने से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लू के थपेड़ों के कारण दिन में 12 बजे के बाद लोग घरों में कैद होकर रह जा रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही मौसम गर्म है। मौसम की दुश्वारियों का असर सरकारी एवं निजी अस्पतालों में बीमारों की भीड़ के रूप में देखने को मिला।

पारे की मुश्किल से बचने को लोग ठंडक पहुंचाने वाली सामग्रियों को खरीदते जरूर नजर आए। तेज धूप व उमस के कारण लोग परेशान नजर आए। सड़कों पर सूर्यदेव के आग उगलने के कारण लोग बचते-बचाते आत व जाते नजर आए। शुक्रवार को एक समय पारा 42 डिग्री पर जा पहुंचा, जबकि आर्द्रता 17 फीसद दर्ज की गई। एक दिन पहले गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। महिलाएं पुरुष सिर को पूरी तरह से ढककर घरों से निकल रहे थे।