दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवती ने खाया जहर, दरोगा संग्राम सिंह यादव पर FIR

दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवती ने खाया जहर, दरोगा संग्राम सिंह यादव पर FIR

(रणभेरी): वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी प्रभारी संग्राम सिंह के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के विषाक्त पदार्थ खाने के मामले में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपित चौकी प्रभारी के साथ सारनाथ थाना प्रभारी व एसीपी इसकी जद में आए हैं।पुलिस कमिश्नर के अनुसार आरोप की गंभीरता की देखते हुए आरोपित पुराना पुल चौकी प्रभारी संग्राम सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है।

सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह और सारनाथ एसीपी रत्नेश्वर सिंह को बनाया गया है। शुक्रवार को दनियालपुर की युवती ने चौकी इंचार्ज पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया और चौकी पर विषाक्त पदार्थ खाकर अचेत हो गई थी। दीनदयाल जिला अस्पताल में भर्ती युवती की हालत अब सामान्य है।वहीं सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनकी जगह धरमपाल सिहं को सारनाथ थाने का प्रभारी बनाया गया है।सारनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की मां के अनुसार आरोपित दारोगा बेटी से पूर्व परिचित हैं। उक्सर दोनों के बीच बातें होती थी। उन्होंने शादी का वादा किया था। दारोगा ने बेटी से बातचीत करना बंद कर दिया। शादी की बात करने पर धमकाने लगे। इससे दुखी होकर बेटी ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया। बेहोशी की हालत में उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय हास्पिटल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। युवती का आरोप है कि छह माह पूर्व चौकी प्रभारी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद दूरी बनाने लगे। शादी का दबाव बनाने पर आनाकानी करने लगे। चौकी इंचार्ज ने पुलिसिया धमकी देनी शुरू दी।


थाने और वरुणा जोन में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर बेटी ने विषाक्त पदार्थ खाया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि चौकी इंचार्ज संग्राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी सारनाथ और एसओ सारनाथ को हटा दिया गया। घटना की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।