Shehzada Trailer: इस दिन रिलीज होगा कार्तिक की 'शहजादा' का ट्रेलर

Shehzada Trailer: इस दिन रिलीज होगा कार्तिक की 'शहजादा' का ट्रेलर

(रणभेरी): कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में हैं। 2022 में भूल भुलैया और फ्रेडी जैसी सफल फिल्में देने के बाद कार्तिक आर्यन 2023 का स्वागत शहजादा के साथ करने जा रहे हैं। 10 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म के साथ इस साल कार्तिक अपना खाता खोलेंगे। मेकर्स ने अब फिल्म के प्रमोशंस का प्लान बना लिया है, जिसका आगाज ट्रेलर रिलीज के साथ होगा।

शहजादा का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। यह अल्लू अर्जुन की हिट तेलुगु फिल्म अलावैकुंठपुरमुलु का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में कार्तिक और कृति के साथ मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर अहम किरदारों में दिखेंगे। लुका छुपी के बाद कार्तिक और कृति की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म का संगीत प्रीतम ने किया है, जबकि निर्माण भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने किया है। फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।शहजादा का ट्रेलर 12 जनवरी को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कार्तिक अपनी लीडिंग लेडी कृति सेनन के साथ सिटी टूर्स पर निकलेंगे।

फिल्म की टीम के मुताबिक, कार्तिक और कृति 13 जनवरी को पंजाब के जालंधर शहर में लोहड़ी का पर्व मनाएंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर कच्छ में होने वाले पतंगों के उत्सव में भाग लेंगे। शहजादा, पठान के बाद 2023 की दूसरी बड़ी मास एंटरटेनर फिल्म है। इस एक्शन फैमिली ड्रामा के साथ कार्तिक एक नये अंदाज में दर्शकों के सामने आएंगे। फिल्म का टीजर पिछले साल कार्तिक के जन्मदिन पर रिवील किया गया था, जिसमें उनके एक्शन और कृति की अदाओं की झलक दिखायी गयी थी। रिपोर्ट्स यह भी हैं कि शहजादा का ट्रेलर सिनेमाघरों में पठान के साथ अटैच किया जा रहा है।