पृथ्वीराज के ट्रेलर लांच पर स्टार्स का दिखा शाही अंदाज

पृथ्वीराज के ट्रेलर लांच पर स्टार्स का दिखा शाही अंदाज

(रणभेरी): पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पहली ही फिल्म में बॉलीवुड एक्शन हीरो कहे जाने वाले अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म पृथ्वीराज में दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म के ट्रेलर लांच पर मानुषी और अक्षय कुमार का शाही अंदाज देखने को मिला।जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पृथ्वीराज' इन दिनों में सुर्खियों में है। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है,जिसे देख एक्टर की जमकर तारीफ हो रही है।

वहीं इस ट्रेलर लांच के लिए रेडी मानुषी छिल्लर ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। जिसमे उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ शानदार दिख रही है। फिल्म  के ट्रेलर लांच के लिए पहुंचे अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर का लुक फिल्म के किरदार के हिसाब से ही शाही था। काले रंग के कुर्ते संग धोती पहने अक्षय जहां डैपर लुक में नजर आ रहे थे। वहीं पिंक लहंगे में मानुषी खूबसूरत दिखीं। अक्षय कुमार ने मोनोटोन लुक के लिए काला रंग चुना था। जिसमे धोती और कुर्ता के साथ जैकेट शामिल है।अक्षय का ये आउटफिट शांतनु एंड निखिल के कलेक्शन से लिया गया है। जबकि जैकेट को तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया है। अक्षय का ये हॉट डैपर लुक सुकृति ग्रोवर ने स्टाइल किया है। वहीं अपनी पहली ही फिल्म से खूबसूरती का जलवा दिखा रहीं मानुषी छिल्लर ने गुलाबी रंग का लहंगा चुना था। 

मानुषी छिल्लर ने ब़ड़े ही खूबसूरती के साथ इस चमचमाते और हैवी स्पार्कली लहंगे को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ मैच किया है। जिसमे चोकर शामिल है। वहीं गालों पर लगा बीमिंग हाईलाइटर. न्यूड लिपस्टिक और पिंक शेड लिए आई मेकअप पूरी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। जिसके साथ पूर्व मिस वर्ल्ड ने सेंटर पार्टिशन पोकर स्ट्रेट हेयर स्टाइल बना रखी है। मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार का ये लुक किसी भी वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट है।