varanasi: शहर बंद होगा डीजल बसों का संचालन

varanasi: शहर बंद होगा डीजल बसों का संचालन

वाराणसी (रणभेरी): उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और खर्च कम करने के लिए परिवहन निगम ने वाराणसी में डीजल बसों का संचालन बंद करने का फैसला किया है। तरना और कैंट क्षेत्र में नया चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद चल रही है। शहर में परिवहन निगम की 103 डीजल सिटी बसें चल रही हैं। इससे प्रदूषण बढ़ता है। खर्च भी ज्यादा आ रहा है। इसे देखते हुए ही जल्द ही ई-बसें चलाने का निर्णय लिया गया। अभी 50 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। मार्च तक बसों की यह संख्या बढ़कर 100 हो जाएगी। इसके बाद 150 और ई-बसें मंगाई जाएंगी। परिवहन निगम प्रबंधन की योजना है कि वाराणसी सिटी में कुल 250 ई-बसें चलाई जाएं। इसी हिसाब से तैयारी भी की जा रही है। दोनों स्टेशन बनने का फायदा मिलेगा और एक साथ 10-10 बसें चार्ज की जा सकेंगी। मिर्जामुराद में पहले से चार्जिंग स्टेशन है। 25 किलो मीटर के दायरे में बसें चलती हैं। परिवहन निगम (वाराणसी परिक्षेत्र) के आरएम गौरव वर्मा ने कहा कि डीजल से चलने वाली सभी सिटी बसों का संचालन बंद कराया जाएगा। मार्च तक 50 ई बसें और मिल जाएंगी। इसके लिए तरना और कैंट में चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। काशी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। सुविधा के लिहाज से ई-बसें बेहतर हैं।