शर्मनाक: कलयुगी मामा ने सगी भांजी के साथ किया दुष्कर्म

शर्मनाक: कलयुगी मामा ने सगी भांजी के साथ किया दुष्कर्म

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के लाल पुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने मामा पर ब्लैकमेल कर रेप का केस किया है। पीड़ित भांजी का आरोप है कि मामा उसकी शादी के बाद भी बाज नहीं आया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा जिससे तंग आकर आखिरकार उसने पुलिस में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीड़िता भांजी के मुताबिक गाजीपुर निवासी उसका मामा  बीते साल जून में घर आया। घर में उसकी मौसी भी थी। इस दौरान अकेले पाकर दुष्कर्म किया। वहीं, फोटो और वीडियो भी बना लिया। बाद में उसके स्क्रीन शॉट भेजा। युवती भिलाई में काम करती है। आरोपी ने 22 जुलाई 2021 को स्क्रीन शॉट भेजकर अपने कार्यस्थल जयपुर ले आया।धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। 22 अक्तूबर 2021 को युवती की सगाई हो गई। इस पर युवती ने मिन्नत की कि अब छोड़ दे। पति के परिवार को तस्वीरें भेजने की धमकी देकर जयपुर होटल ले गया। धोखे में रखकर कागजात पर हस्ताक्षर करा लिया। खुद को अपनी पत्नी बताने लगा। 
शादी तय होने के बाद भी जयपुर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। पिता की तबीयत खराब होने पर 31 मई को घर लौटी तो आपबीती परिजनों को बताई। तकरीबन एक साल तक शारीरिक शोषण झेल रही युवती ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका मामा गाजीपुर जिले का रहने वाला है। बीते साल सात जून को उसके घर आया। रात में उससे दुराचार किया। उसका वीडियो भी बना लिया। युवती भिलाई में काम करती है।