संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण Chetak Helicopter की एहतियाती लैंडिंग

संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण Chetak Helicopter की एहतियाती लैंडिंग

(रणभेरी): भारतीय वायुसेना के एक चेतक हेलिकॉप्टर ने तकनीकी समस्या के कारण आज पुणे जिले के बारामती एयरफील्ड में एहतियाती लैंडिंग की।वायु सेना के पीआरओ विंग कमांडर आशीष मोघे ने इस बात की जानकारी दी है। विंग कमांडर आशीष मोघे ने बताया कि भारतीय वायु सेना के एक चेतक हेलिकॉप्टर ने तकनीकी समस्या के कारण आज बारामती एयरफील्ड के एक खुले क्षेत्र में एहतियाती लैंडिंग की।चालक दल और विमान सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर की रिकवरी चल रही है। चेतक हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक विमान और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं। लैंडिंग बारामती से पलटन कस्बे से करीब 6 किमी दूर एक खुले मैदान में कराई गई है। इस दौरान लैंडिंग काफी सहज थी, किसी को कोई चोट नहीं आई। ऐसे में अब तकनीकी समस्या की जांच की जा रही है, जिसके बाद हेलीकॉप्टर फिर से उड़ान भरेगा।