वरुण गांधी की ओडिशा रेल हादसे के पीड़ितों के लिए अपील, 'सभी सांसदों से वेतन का एक हिस्सा करे दान'

वरुण गांधी की ओडिशा रेल हादसे के पीड़ितों के लिए अपील, 'सभी सांसदों से वेतन का एक हिस्सा करे दान'

(रणभेरी): ओडिशा के बालेश्वर में शुक्रवार शाम को हुए भीषण रेल हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 900 से ज्यादा यात्री घायल हैं। दुर्घटना के बाद पीड़ितों की मदद के लिए सहायता राशि की घोषणा भी हुई है। दुर्घटना के बाद पीड़ितों की मदद के लिए सहायता राशि की घोषणा भी हुई है। रेल मंत्री ने ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इसके बाद पीएम मोदी ने भी पीड़ित परिवार को 2-2 लाख रुपये देने को कहा है। इसके अलावा राज्यों की तरफ से भी अलग-अलग राशि घोषित की गई है। इस बीच भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी रेल दुर्घटना पर शोक जताते हुए इसे हृदय विदारक बताया है। वरुण ने इसी के साथ अपने साथी सांसदों से एक बड़ी अपील भी की है। तनख्वाह का एक हिस्सा दान करें सांसद जो परिवार इस हादसे से टूटे हैं हमें उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा होना होगा। मेरा सभी साथी सांसदों से निवेदन है कि हम सभी अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा शोक संतप्त परिजनों के नाम कर उनकी मदद के लिए आगे आयें। पहले उन्हें सहारा मिले, फिर न्याय।