अलीगढ़ में दामाद के साथ फुर्र हुई सास, बेटी बोली- दोनों कहीं भी जाकर मरें; 6 दिन बाद थी मेरी शादी

अलीगढ़ में दामाद के साथ फुर्र हुई सास, बेटी बोली- दोनों कहीं भी जाकर मरें; 6 दिन बाद थी मेरी शादी

(रणभेरी): अलीगढ में एक अपने होने वाले दामाद के साथ सास फरार हो गई है। छह महीने पहले महिला की बेटी का रिश्ता तय हुआ था। तभी सास ने दामाद को मोबाइल गिफ्ट किया था। इसके बाद दोनों ने घंटों फोन पर बात करना शुरू कर दिया। दोनों में बात होती रही और मोहब्बत हो गई।

दामाद अक्सर अपनी ससुराल आता था। कमरे में सास से घंटों बातें करता था। किसी ने दोनों पर शक भी नहीं किया। बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवरात और 3.5 लाख कैश भी महिला घर से ले गई है। छह दिन बाद 16 अप्रैल को बेटी की शादी होनी थी।

अब समाज में पूरे परिवार का मजाक बन रहा। मां की करतूत से बेटी को सदमे में है। वह बीमार हो गई है। जब बेटी से मां के बारे में पूछा गया तो वह गुस्से में बोली- दोनों कहीं भी जाकर मरें। अब हमारे परिवार को उनसे कोई लेनादेना नहीं। बस पुलिस हमारे गहने और रुपए वापस करा दे। मेरे पिता ने यह सब अपनी मेहनत के रुपए से जोड़कर बनवाया था। 

पुलिस ने दामाद के साथ फरार हुई सास का पता लगा लिया है। दोनों की तलाश में सर्विलांस की मदद ली गई थी. पता चला है कि दोनों उत्तराखंड में हैं. पुलिस यह भी पता लगाने में सफल रही है कि दोनों बस से अलीगढ़ से उत्तराखंड पहुंचे थे। 

मडराक थाना के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को दादों थाना के गांव रिया नगला निवासी होरीलाल के बेटे राहुल के साथ होनी थी। लेकिन, शादी के 10 दिन पहले 6 अप्रैल को शिवानी की मां अनीता घर से गायब हो गई।वहीं, दूसरी ओर राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला, फिर वापस नहीं आया। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। एक दिन लड़के ने अपने पिता को फोन करके कहा कि मुझे ढूंढना मत, मैं वापस नहीं आऊंगा। जब परिवार के लोगों ने पता किया तो जानकारी हुई कि सास भी गायब है। राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है।

परिवार के लोगों ने बताया- दोनों परिवारों के बीच लगभग 6 महीने पहले शादी की बातचीत तय हुई थी। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच नजदीकियां बढ़ी। राहुल का भी शिवानी के घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे से बात करते थे। राहुल की बात अपनी सास से भी होती थी। इसी बीच उनके बीच की नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच लंबी बातें होने लगीं। परिवार के लोगों ने बताया- लगभग 4 महीने से दोनों के बीच दिन-दिनभर बातें होती थी। दोनों 14-14 घंटे बात किया करते थे। लेकिन, परिवार के लोगों ने कभी ध्यान नहीं दिया।