100 की स्पीड से पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में गिरी स्कॉर्पियो, दो शव बरामद; बाकी की खोजबीन जारी

 100 की स्पीड से पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में गिरी स्कॉर्पियो, दो शव बरामद; बाकी की खोजबीन जारी

(रणभेरी): बक्सर में शुक्रवार रात 9 बजे एक स्कॉर्पियो वीर कुंवर सिंह ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गई। हादसे के वक्त गाड़ी की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। बेकाबू होकर गाड़ी पहले तो डिवाइडर पर चढ़ी, फिर नीचे गिर पड़ी। हादसे के बाद बक्सर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात भरौली के तरफ से बक्सर के तरफ जा रहे थे कि वीर कुंवर सिंह सेतु के बीचो बीच स्कार्पियो बाएं तरफ गंगा नदी में रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में गिर गई। स्कार्पियो गाड़ी का एक चक्का पुल के ऊपर ही था। मौके पर पुलिस पहुंच कर  रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, करीब 4 घंटे बाद स्कॉर्पियो मिली, जिसे दो क्रेन की मदद से बाहर निकाल गया। गाड़ी से एक शख्स की लाश भी बरामद हुई है। दूसरा शव 15 घंटे बाद घटना स्थल से 15 किलोमीटर दूर बरामद हुआ है।

वीर कुंवर सिंह सेतु पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो बाहर निकल गई। बता दें कि एक शव को बरामद किया जा चुका है और गोताखोर बाकी शवों को तलाश करने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार कुल चार लोग सवार थे।

रेस्क्यू टीम को स्कॉर्पियो से ड्राइवर के अलावा एक और शख्स का फोन मिला है। जिससे उसकी पहचान हुई। फोन हर्ष सिंह (22) का है। जिसकी लाश 5 किमी दूर मिली। SP शुभम आर्य ने बताया कि 'स्कॉर्पियो में कम से कम दो युवक सवार थे। जिसमें एक का शव बरामद किया गया है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।' DM ने विद्यानंद सिंह बताया कि 'स्कॉर्पियो के गंगा में गिरने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।'