लाल टोपी से यूपी को नहीं भाजपा को खतरा : सुजीत पांडेय

लाल टोपी से यूपी को नहीं भाजपा को खतरा : सुजीत पांडेय

सपा में ही प्रदेश का विकास निहित,सिर्फ झूट बोलकर गुमराह करती है भाजपा 

वाराणसी (रणभेरी): पूर्वांचल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अब तेज नजर आ रही है। हर दल अब एक दूसरों को घेरने, आरोप-प्रत्यारोप के साथ साथ जुबानी हमले कर रही है। एक तरफ जहां भाजपा विकास का प्रचार कर रही है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष वर्तमान सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी सुविधाओं पर घेरने का काम कर रही है। चुनावी मैदान में उतरने से पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी प्रमुख पार्टियों का झुकाव छोटे सियासी दलों की तरफ बढ़ा है। भाजपा और सपा समेत लगभग सभी दल समाजिक और क्षेत्रीय समीकरण सुधारने के लिए छोटे दलों का सहारा ले रहे हैं।

छोटे दल भले ही जिले तक सीमित हों पर उनका प्रभाव काफी बड़ा है। यह दल जाति आधारित है। इनका क्षेत्र विशेष प्रभाव रहता है। उनके इस प्रभाव को भुनाने की फिराक में बड़ी सियासी पार्टियां मशक्कत कर रही हैं। चुनावी माहौल के बीच प्रबुद्ध वर्ग यानी ब्राह्मण वर्ग का वोट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। सपा-बसपा ब्राह्मणों को साधने के साथ साथ महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर बीजेपी को घेर रही है वहीं भी अपने साढ़े चार साल का लेखाजोखा जनता के बीच में रखकर चुनावी तैयारियों में जुटी है। हर राजनीतिक दल जातिगत राजनीति के सहारे 2022 की चुनावी नाव को पार लगाना चाहता है। प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने छोटे दलों से गठबंधन करने का निर्णय लिया है। अखिलेश ने साफ तौर पर कहा भी है कि बड़ी पार्टियों से हमारा गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। इस कारण इस बार हम छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ेगें। सपा ने महान दल के साथ हांथ मिलाया है। उसका प्रभाव बरेली, बदायूं और आगरा क्षेत्र के सैनी, कुशवाहा शाक्य के बीच है। इसके अलावा जनवादी पार्टी भी सपा के साथ है।

इसके अलावा सपा का आरएलडी से गठबंधन लोकसभा चुनाव से चला आ रहा है। अब सीटों को लेकर बात हो रही है। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन की घोषणा कर रखी हैं। ओमप्रकाश राजभर के भागीदारी संकल्प मोचरे में भारतीय वंचित पार्टी, जनता क्रांति पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी और अपना दल शामिल है। यह पार्टियां अभी जाति विशेष में अपनी पकड़ के कारण चुनाव में असरदार साबित होती है। 2017 के विधानसभा चुनावों में, सुभासपा ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जिसमें से चार पर जीत हासिल की थी। एक सहयोगी के रूप में सुभासपा के साथ, सपा राजभर के वोटों को हासिल करने के लिए आशान्वित है। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार को बेरोजगारी, महंगाई औऱ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने में जुटी हैं। अखिलेश यादव की सक्रियता और लोकप्रियता ने यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार फिर से एक नया मोड़ ला दिया है। अखिलेश यादव को जिस तरीके से युवाओं का समर्थन और साथ मिल रहा है उससे यह सुनिश्चित है कि अखिलेश आज भी युवाओं के लोकप्रिय नेता हैं। अखिलेश के कुनबे को मजबूत होता देख अन्य पार्टियों की नींदे उड़ गई है। सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव 2022 में अपना दमखम दिखाने में जुट गई है। इसी क्रम में आपके अखबार "रणभेरी" ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीतियों को लेकर समाजवादी पार्टी के उतरी विधान सभा से आवेदक सुजीत पांडे से बात की। आईये, जानते है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की क्या तैयारी है।

चुनावी दंगल- समाजवादी पार्टी के उतरी विधान सभा से आवेदक सुजीत पांडे से खास बातचीत

2009 से राजनीति में सक्रिय, जनता की सेवा ही धर्म 
1090 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन समाजवादी पार्टी की ही देन 

  • सवाल :- राजनीति में आपके सफर की शुरुआत कब और कैसे हुई ? 

जवाब: हम 2009 से सक्रिय राजनीति कर रहे है। अखिलेश यादव जी जब यूथ फंडामेंटल के राष्ट्रिय संयोजक थे तब से हम राजनीति में आये। 2011 तक मायावती जी की सरकार थी। उस दौरान हमलोगों ने नौजवानों के लिए काशी विद्यापीठ में तमाम संघर्ष किये। हालांकि मायावती जी ने संघर्ष को दबाने की कोशिश की लेकिन हम लोग रुके नहीं। जिसके फलस्वरूप 2012 मे अखिलेश यादव जी की सरकार बनाये। हमलोग उन्हीं के दिखाये मार्गदर्शन पे चल के आगे निरंतर बढ़ते रहेगे।

  • सवाल: इस बार के चुनाव में आपकी क्या तैयारियां चल रही है ? 

जवाब: भारतीय जनता पार्टी ने जनता से जो 2017 मे लुभावने वादे किये थे और पूरा नहीं कर सके उसे जनता समझ चुकी है। हमारे नेता अखिलेश यादव जी लोगों की सहायता के लिए हमेशा सक्रीय रहते है। महिलाओं को वृद्धा पेंशन दिये, एक्सप्रेसवे बनवाये। हम उन्ही के काम को लेकर जनता के बीच जायेंगे।जनता हमारे साथ है और बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। 2022 में सपा भारी मतों से सरकार बनाएगी।

  • सवाल: आपका कहना है की भाजपा झूठ बोल के सरकार बनाई। लेकिन बनारस में लंबे समय से भाजपा का ही वर्चस्व रहा है, सपा तो कहीं दूर दूर तक है ही नहीं। ऐसे में आप किस रणनीति से चुनाव लड़ेगे ? 

जवाब : आपका कहना सही है। बनारस का इतिहास रहा है की यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक अधिक समय तक रहे है। मेयर रहे है। बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं आया। सड़क की यह स्थिति है की अगर पानी बरस जाए तो जगह जगह पानी लग जाता है, शिवर की समस्या भी बनी हुई है। यहां के विधायक और मंत्री जनता से मिलने नहीं जाते और जनता इस बात को समझ चुकी है इनके झूठ को जान चुकी है।

  • सवाल : आपका मानना है कि भाजपा के विधायकों ने कोई कार्य नहीं किया, अगर आप विधायक बनते है तो ऐसे कौन कौन से कार्य होंगे जो अभी तक नहीं हुए वो आप करेंगे ? 

जवाब: मेरी पहली प्राथमिकता छात्रों के लिए होगी। हमारे विधान सभा में दो विश्वविधालय है जिसमें विद्यापीठ और संपूर्णानंद और एक कालेज है यूपी कालेज। हम छात्रों की शिक्षा और सुविधा के लिए कार्य करेंगे। यहां के कॉलोनी में से पुराने पत्थर हटवा कर नये पत्थर लगवाए जायेंगे।

  • सवाल: प्रधानमंत्री जी ने कहा की यूपी के लिए लाल टोपी खतरे की घण्टी है, क्या खतरा है लाल टोपी से ?

जवाब:  यूपी के लिए तो नहीं लेकिन लाल टोपी भारतीय जनता पार्टी के लिए जरूर खतरा है। हमारा रक्त लाल होता है, महिलाएं सिंदूर लगाती हैं वह भी लाल होता है, लाल को शुभ रंग माना गया है। तो ये लाल रंग सिर्फ मोदी जी के लिए हानिकारक है बाकी किसानों, बुनकरों, महिलाओं, हमारी बहनों के लिए लाभकारी है। 2022 में इसी लाल टोपी को हम पूरे प्रदेश में लाएंगे।

  • सवाल : आज महिला सुरक्षा के लिए कोई भी महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाये जा रहे है। इसी बनारस में कोई न कोई घटना सुनने को मिल जाती है। मैं खुद एक लड़की हूं तो आपसे पूछना चाहूंगी की अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो महिला सुरक्षा के लिए क्या किया जायेगा ? 

जवाब : महिला सुरक्षा के लिए अगर यूपी मे किसी ने काम किया तो वो अखिलेश यादव जी ने किया। डायल 1090, जिसपर कॉल करने के बाद आपके साथ जो भी घटना हुई है उसको गोपनीय रख के कार्रवाई की जाती थी, डायल 100 दिया, की आप जहां कहीं भी है उसपर करने पर तुरंत अधिकारी आपके पास पहुुंचेगे। शिक्षा मित्र की नौकरी दी जो इस सरकार ने छिन ली। तो सपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम ऐसे कार्य किये गए। सरकार बनने में महिला सुरक्षा के लिए और ठोस कदम उठाए जाएंगे ताकि बहन-बेटियां सुरक्षित रहें

  • सवाल : सपा नेताओं का कहना है की भाजपा सिर्फ नाम बदलने को ही विकास कहती है। सपा के नज़र मे विकास की क्या परिभाषा है ? 

जवाब: हमारे नज़र मे विकास की प्राथमिकता नौजवानों को रोजगार, किसानों को फ्री खाद और बिजली, छात्रों को पढ़ने के लिए लैपटॉप देना होगा। अस्पताल, एक्सप्रेसवे, छात्रों को छात्रवृत्ति छत्रवृत्ति ही हमारे विकास का एजेंडा होगा।

  • सवाल : चुनाव नज़दीक आते ही भाजपा शिलान्यास और लोकार्पण का काम तेज कर देती है, आपका क्या कहना है ? 

जवाब: साढ़े चार साल में इस सरकार ने कोई कार्य नहीं किया।  अभी अमूल दूध प्लांट का काम किये, घाट का काम दो सौ करोड़ के किए। इनके मुहं में ही पैसा बसा है। इतने साल में तो इस पैसे का इस्तेमाल किये नहीं अब बर्बाद कर रहे है। इस सरकार ने देश में निजीकरण को लेकर आए। लाल किला बेच दिये, एयरपोर्ट बेच दिये। इनके सरकार में और हुआ ही क्या है ! इनके पास और कुछ बचा नहीं है।

  • सवाल : आप कह रहें है की भाजपा की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं किया गया है। इतना भव्य विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण क्या ये विकास का एक उधारण नही है ? 

जवाब : विश्वनाथ जी का आदिकाल से अपना इतिहास रहा है। भारतीय जनता पार्टी सोच रही है की बाबा विश्वनाथ जिनसे पूरा संसार चल रहा है वो इनके वजह से जाने जायेंगे तो ऐसा नहीं है। तमाम मंदिर इनके सरकार में तोड़े गए। यही अगर समाजवादी पार्टी के सरकार में हुआ होता तो ये हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने लगते। ये बस भगवान के नाम पर चुनाव में आएँगे। इनके पास और कोई मुद्दा नहीं बचा है।

  • सवाल : समाजवादी पार्टी कहती है की भाजपा वाले बनारस में लोकार्पण करने नहीं बल्कि यात्रा करने आते है। अखिलेश यादव खुद एक बन्द कमरे में राजनीति करते है ट्वीटर के माध्यम से। इसपर आप क्या कहेंगे ?

 
जवाब :
ये सरकार बेफिजूल इल्जाम लगाती है। अखिलेश यादव देश के पहले नेता होंगे जो पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे पर 24 घण्टा  सड़क पर आंदोलन किये थे और जनता उनका पूरा साथ दी थी। यह सरकार बस इल्जाम ही लगा सकती है। भाजपा सरकार एक तरह से अंग्रेजी शासक के रूप में तानाशाही शासन काल चला रही है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

  • सवाल : ऐसे क्या प्रस्ताव है जिससे उतरी की जनता आपको ही अपना विधायक चुने ? 

जवाब : हम लोग उतरी की जनता के बीच हमेशा से है। बूथ पर जाके लोगों को आग्रह कर रहे है की आप सपा को मौका दीजिये, नौजवानों को मौका दीजिये। आपके उमीदों परसमाजवादी पार्टी खड़ी उतरेगी।

  • सवाल : अभी हाल ही में समाजवादी इत्र बनाने वाले व्यापारी के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुए है। इसपर आपका क्या कहना है ? 

जवाब : पीयूष जैन जिनके घर से कैश बरामद हुए है वो समाजवादी पार्टी के नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के है। इनको चंदा नहीं दे रहे थे इसलिए ये पकड़े गए। इस सरकार ने समाजवादी पार्टी का नाम बदनाम करने का काम किया जबकि इनका हमारी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।

  • सवाल : अभी हाल ही में योगी जी ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार ने उनसे पूछा की क्या अखिलेश यादव की पैकिंग होगी देश से, उन्होंने कहा की वो जहां है वहीं रहेंगे। इसपर आप क्या कहेगे ?

जवाब: योगी बाबा जान गए है की उन्हें अब वहीं जाना है जहां से वो आये थे। अब उनकी वापसी को लखनऊ से गोरखपुर होने वाली है इसलिए वो अनाप सनाप बोले जा रहे है। यही योगी जी ने शिव जी, हनुमान जी को बकवास बता दिया था। ये पता नहीं कौन सा नशा करते है की भूल में भगवान को ही धर्म का सर्टिफिकेट देने लगते हैं। अभी मैं मुस्लिम का स्पोर्ट कर दूं तो मुझे आंतकवादी बना देंगे। इनके पास भगवान और हिंदू मुस्लिम, बस यही मुद्दा है।

  • सवाल: हमारे अखबार 'रणभेरी' के माध्यम से उतरी जनता को क्या संदेश देना चाहेंगे ? 

जवाब : मैं उत्तर प्रदेश, बनारस और उत्तरी की जनता से आग्रह करूंगा कि अपने मत का इस्तेमाल करें। एक निष्पक्ष प्रत्याशी को चुने जो आपके सुख दुःख में आपके साथ खड़ा रहे।  हिटलर साहबी व्यवस्था जो आजकल चल रही है उसको देश से हटाने में समाजवादी पार्टी का साथ दें।