होली खेलने के नाम पर जापानी महिला से बदसलूकी करने वाले 4 लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

होली खेलने के नाम पर जापानी महिला से बदसलूकी करने वाले 4 लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(Ranbheri): दिल्ली में रंगों के त्योहार होली पर जापानी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसमें एक लड़का नाबालिग है। सोशल मीड‍िया पर वायरल इस घटना के वीड‍ियो ने कई लड़कों की गंदी और बेहूदगी वाली हरकत ने होली के त्‍योहार को शर्मसार करने का काम क‍िया है। जापानी लड़की के साथ कई लड़की रंग लगाने की आड़ में गंदी हरकत करते नजर आए हैं ज‍िस पर अब द‍िल्‍ली पुल‍िस ने कड़ा एक्‍शन ल‍िया है। इस घटना को मह‍िलाओं ने यौन उत्‍पीड़न बताया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है। पुलिस ने जानकारी दी कि पहाड़गंज में रह रही जापानी लड़की ने भारत छोड़ दिया है और वह बांग्लादेश चली गई है। 

पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने जापानी ऐंबैसी को लिखकर लड़की को पहचानने में मदद मांगी थी, लेकिन ऐंबैसी ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सैन ने बताया कि सही जानकारी निकालने के लिए वीडियो को एनालाइज किया जा रहा है। जापान से पहली बार लड़की भारत होली खेलने आई थी। इस घटना का वीडियो खुद लड़की ने शेयर किया था, लेकिन बाद में अकाउंट से हटा लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा था कि लड़कों का एक ग्रुप एक जापानी लड़की के साथ जबरन होली खेल रहा है। एक लड़के ने लड़की को जबरदस्ती पकड़ा और उसे रंग लगाया। वह नहीं-नहीं बोलती रही, पर लड़के नहीं माने। 

एक लड़के ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया। लड़की जैसे ही वहां से निकलने लगी तो एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की। ऐसे में लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हैरानी जताई कि पास खड़े लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की। इस मामले में पुलिस ने जापानी ऐंबैसी को एक लेटर लिखा है, जिसमें आरोपी लड़कों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस इसकी जांच कर रही है। उधर, महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है और मामले में आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये बेहद शर्म की बात है कि होली के दिन किसी विदेशी के साथ ऐसी हरकत की गई।