कानपुर में मां की चाकू से गोदकर हत्या, मकान नाम नहीं करने पर वारदात को दिया अंजाम

(रणभेरी): कानपूर के विहार के नारायनपुर एक बेटे ने अपनी मां की चाकू से वारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपी बेटे की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूरा मामला हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के नारायणपुरी का है।
फतेहपुर की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी प्रमिला सिंह (55) बेटे राजा सिंह (28) के साथ रहती थी। प्रमिला के पति धर्मेंद्र सिंह की 5 साल पहले मौत हो गई थी। उनके चार बच्चे थे। जिसमें सबसे बड़ी बहन प्रीतू(विवाहित), भाई राजा (28), बहन आकांक्षा और सबसे छोटा भाई राहुल(19) था। राहुल की 3 साल पहले रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।
मृतका बीमार थी, इसलिए 10 दिन पहले यहीं अपनी बेटी के घर पर इलाज कराने आई थी। तभी आज बेटा बहन की ससुराल पहुंचा। जहां लव मैरिज के लिए राजी न होने पर मां को मार डाला। इसके बाद खुद पुलिस को फोन करके पूरी वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
राजा गांव में रहकर खेती किसानी करता है। करीब 10 दिन पहले सिकाई करने के दौरान प्रमिला गर्म पानी से जल गईं थी। इसका इलाज कराने वह हनुमंत विहार के नारायणपुर में रहने वाली सबसे बेटी प्रीतू सिंह के घर 30 मार्च को इलाज कराने आई थी।
प्रीतू ने बताया- कल मेरी मां से फोन पर भाई बहस कर रहा था। वो एक लड़की से ढाई-तीन साल से प्यार करता था। तो मम्मी ने कहा कि लड़की से पूछो शादी करनी है तो करें। नहीं तो मैं दूसरी जगह शादी के लिए लड़की देखूं। तो भाई ने बात की। इस पर लड़की वाले बोले कि पहले घर अपने नाम कराओ, तब शादी कराएंगे। इसी को लेकर कई बार पहले भी मां से बहस हो चुकी थी। मेरी मां को लड़की पसंद नहीं थी। और मेरे भाई को शादी वहीं करनी थी।
आज सुबह भाई ने मम्मी को फोन किया। बोला- अब तबीयत सही हो गई है, घर आ जाओ। तो मम्मी बोलीं थी कि नहीं अभी नहीं आएंगे। डॉक्टर को दिखाना है। इस पर भाई गालियां देने लगा। तो मम्मी ने फोन काट दिया।
इसके बाद भाई बिना बताए घर आ गया। तभी मम्मी कपड़े फैला रही थीं। गेट खटखटाने की आवाज आई। तो मम्मी ने जैसे ही गेट खोला, भाई ने उन्हें पैर मारा, तो वो गिर पड़ी। मैं भी पहुंची तो बोला- ज्यादा न बोलो, तुम्हें भी मार देंगे। अगर घर मेरे नाम नहीं किया तो।
मम्मी बोलीं- जिससे शादी करनी है कर लो। हम घर नहीं आएंगे। दोनों लोग रहो अकेले। फिर भाई बोला- नहीं आओगी घर। प्रीतू ने ही तुम्हें सिखाया पढ़ाया। इसको नहीं छोड़ेंगे हम। भाई चाकू निकालकर मेरी तरह बढ़ा तो मम्मी बीच में आ गई। फिर मम्मी को चाकू मार दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं भी कमरे में पहुंची। तो देखा मां का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। मैं सोची ही नहीं पाई क्या हुआ। मैं मां को खून से सना देखकर सन्न हो गई।
इसके बाद राजा ने खुद हनुमंत विहार पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी महेश कुमार समेत थाने का फोर्स पहुंची। जहां से पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी देते एडीसीपी महेश कुमार ने बताया- ये वहीं घटनास्थल है, जहां राजा नाम के लड़के ने अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। घरवालों ने बताया कि शादी को लेकर विवाद था। मां उस लड़की को पसंद नहीं करती थी, जिससे लड़का शादी करना चाहता था। इसी बात पर कहासूनी हुई, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। बाकी मामले की जांच जारी है। पूछताछ की जा रही है।