मनबढ़ ने पिता की पिटाई का वीडियो बना रही बेटी को मारी गोली

मनबढ़ ने पिता की पिटाई का वीडियो बना रही बेटी को मारी गोली

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गगहा के जगदीशपुर भलुआन गांव में शुक्रवार की रात पैसे की लेन देन को लेकर पिता की पिटाई कर रहे मनबढ़ का वीडियो बना रही बेटी को मनबढ़ युवक ने गोली मार दी और मोबाइल छीन कर फरार हो गया।

दअरसल, भलुआन गांव के रहने वाले राजू नयन सिंह व विजय प्रजापति के बीच पैसे के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात को  विजय अपना पैसा मांगने राजू नयन के घर पहुंचा लेकिन वहां दोनों में कहासुनी हो गई, इसके बाद विजय प्रजापति ने राजू नयन सिंह की पिटाई शुरू कर दी। यह देख राजू की बेटी काजल सिंह(18) ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने लगी। वही आरोपी काजल को काजल को वीडियो बनाता देख विजय अपना आपा खो बैठा और उसने तमंचे से काजल को गोली मार दी और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। 

काजल को पेट में गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गई। इस घटना की सुचना तुरंत पुलिस को दी गई, और घायल काजल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्तपाल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे जिला अस्तपाल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।​मेडिकल कॉलेज में देर रात तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर जिले के कई थाने में केस दर्ज है। कुछ दिन पहले ही जमानत पर वह बाहर आया था।