महंगाई, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और प्रदेश का विकास ही कांग्रेस का मुद्दा

महंगाई, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और प्रदेश का विकास ही कांग्रेस का मुद्दा
  • प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बनाएगी सरकार, विकास को मिलेगा नया आयाम
  • मुख्यमंत्री योगी समीक्षा के नाम पर तारीख पर तारीख देने हर महीने आते है काशी

वाराणसी (रणभेरी): जैसे जैसे यूपी विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में चुनावी जनसभाओं और रैलीयों का दौर शुरू हो गया है। देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब बेहद नजदीक आ चुका है। ऐसे में सभी दल ताकत झोंकने के साथ खुद को सबसे मजबूत बताने में जुटे हुए हैं, जनता के बीच सबसे अधिक लोकप्रियता किसकी है यह तो मतगणना के बाद ही तय होगा, लेकिन इतना साफ है कि पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ाई है उससे अन्य पार्टियों की बेचैनी बढ़ गई है। बीते दिनों प्रियंका गांधी की वाराणसी में आयोजित रैली के बाद जहां अन्य पार्टियों में खलबली मची है वहीं प्रियंका की रैली के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यक्रयाओं को संजीवनी मिली है। कांग्रेस सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने में जुटी हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40% की भागीदारी, 20 लाख युवाओं को रोजगार, कॉलेज की लड़कियों को स्कूटी देने का वादा करके चुनावी दंगल में नया बदलाव ला दिया है। प्रियंका गांधी की सक्रियता ने यूपी विधानसभा चुनाव में एक नया मोड़ ला दिया है। प्रियंका गांधी जिस तरीके से निर्भीक होकर मैदान में उतरी है, उससे अन्य पार्टियों की नींदे गायब हो गई है। सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव 2022 में अपना दमखम दिखाने में जुट गई है। इसी क्रम में आपका अखबार "रणभेरी" यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीतियों को लेकर कांग्रेस पार्टी विधानसभा 388 के प्रत्याशी मनीष चौबे से बात की। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार किस तरीके से काम कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी किस प्रकार तैयार है।

  • चुनावी दंगल -कांग्रेस पार्टी के विधायक पद के प्रत्याशी "मनीष चौबे" से खास बातचीत

  • सवाल: आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर आपकी पार्टी की क्या तैयारियां  है ? 

जवाब : हम सभी कांग्रेस के साथी पूरी मेहनत कर रहे है। हर एक बूथ पर कांग्रेस का एक कार्यकर्ता लगायेंगे ताकि इस नकारात्मक सरकार को हम लोग जड़ से उखाड़ फेंके।

  • सवाल : अभी हाल ही में आपकी ही पार्टी की एक महिला प्रत्याशी  को धमकी भरे कॉल आये थे, जिसमें भाजपा के एक मंत्री का नाम लिया गया। इसपर आपका क्या कहना है ? 

जवाब: जिनका नाम लिया गया वो भारतीय जनता पार्टी के कद्यवार मंत्री है। इस सरकार में धमकी देना धमकाना किसी के साथ भी हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक और मंत्री कुछ भी कर सकते है भले वो अनुचित हो। अभी कुछ दिन पहले की ही घटना है जब बीजेपी के ही मंत्री एक कैंप पर तीन घण्टा लोगो को इंतजार करवाने के बाद उद्घाटन करने पहुँचे। कोरोना काल में उद्घाटन करना  उचित ही नही था। जब एक आम जनता ने सवाल किया की मंत्री जी हम लोग पाच घण्टा से धूप में खड़े है तो मंत्री जी आग बबूला हो गए जिसे मीडिया के मध्यम से सभी ने देखा। इसलिए भाजपा वाले कुछ भी कर सकते है।

  • सवाल: आपके फेसबुक पेज पर  एक पोस्ट था की जब अपने लोग ही धोखेबाजी करेंगे तो बाहर वाले क्यों नही केरेंगे । आखिर इस पर आप राजनीति देख रहे है की इंसानियत ? 

जवाब: सर्वप्रथम हम इंसान है और इंसानियत जिंदा रहनी चाहिए। अगर इंसानियत ही मर गई तो हम क्या लोगों का भला करेंगे। 'मत' का बंटवारा होना चाहिए 'मन' का नहीं। रही बात धोखेबाजी की तो हो सकता है यह बात मैंने लिखी हो। अब जहां चार बर्तन होंगे वहा थोड़ी आवाज तो होंगी ही। जहां एक बड़ा परिवार एक बड़ी पार्टी होती है वहाँ ये छोटी घटना होती है लेकिन अगर बाहरी कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता अगर हमारे साथियों को नुकशान पहुँचाएगा तो हम कांग्रेस के साथी चुप नहीं रहेंगे।

  • सवाल: वैसे तो कांग्रेस पार्टी महिलाओं को लेकर बहुत बड़े बड़े वादे कर रही है। अगर आप विधायक बने तो महिला सुरक्षा के लिए क्या करेंगे ? 

जवाब: जी, बहन प्रियंका गांधी ने 40% सीट महिलाओं को देने की बात की हैं। जैसा की यूपी में कांग्रेस की सरकार को आए 32 वर्ष हो गए। इस दौरान सपा, बसपा, भाजपा तमाम पार्टियां आई।  सबने वादा किया। खास कर भाजपा ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े वादे किए। लेकिन नतीजा और हकीकत सामने है।  हर रोज मीडिया के मध्यम से  पता चल रहा की महिलाओं की सुरक्षा नही हो पा रही। मैं विधायक बनता हूं और कांग्रेस की सरकार आती है तो महिला सुरक्षा के लिए प्रियंका गांधी की जो सोच है उसपर खड़े उतरेंगे। अभी उन्होंने चित्रकूट में कहा की "सुनो बहनो, अब खुद आपको अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ना होगा, अब कान्हा नही आयेगा लड़ने, अब आपको खुद द्रोपदी बनना पड़ेगा, खुद दुर्गा का रूप लेना होगा। तो आने वाले समय में महिलाओं के लिए एक अच्छा कल बनेगा।

  • सवाल : अगर भाजपा सरकार से लोगों को इतनी ही शिकायते होती तो बनारस की जनता भाजपा  को क्यों वोट करती ?  मुख्यमंत्री हर महीने बनारस आते है और जनसंपर्क में रहते है, तो इसमें क्या गलत है ? 

जवाब: गलत कुछ नहीं है। हर जनता चाहती है की हमारा नेता, हमारा मंत्री हमसे जुड़ा रहे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी जनता से  मिलने नहीं आते। वो सिर्फ विकास कार्यो की समीक्षा के नाम पर तारीख पर तारीख देकर चले जाते है।

  • सवाल: अगर कांग्रेस की सरकार आई तो महंगाई दर को कैसे कम करेगी ? 

जवाब: सरकार आने पर पता चल जाएगा। हमारे पास  डॉ. मनमोहन सिंह जैसे अनुभवी अर्थशास्त्री हैं। जब पूरा विश्व आर्थिक दौर से गुजर रहा था तो हमारा देश ही आर्थिक रूप से मजबूत था। उस समयअमेरिका जैसे देश ने भी भारत से राय ली। कांग्रेस को पता है की देश को कैसे चलाना है, सरकार को कैसे चलाना है। जनता ने यूपी में  32 साल दूसरों को दिया। मैं जनता से अनुरोध करूंगा कि कांग्रेस को 5 साल दीजिए। इन 5 सालों में नहीं समझ आया तो बदलाव आपके हाथ में है।

  • सवाल : अगर कांग्रेस की सरकार आई तो सीएम चेहरा प्रियंका गांधी होंगी या कोई और ? 

जवाब: सीएम का चेहरा प्रियंका गांधी जी हो सकती है। जो भी सीएम बनेगा एक अच्छा चेहरा होगा। अगर प्रियंका गांधी सीएम बनी तो अच्छी बात है। कोई और बना तो वो भी देश हित में, जनता के हित में काम करके प्रियंका गांधी के सपने को साकार करेगा।

  • सवाल: हमारे अखबार के मध्यम काशीवाशियो को क्या संदेश देंगे ? 

जवाब: 'रणभेरी' अखबार के मध्यम से मैं काशी की सम्मानित जनता से निवेदन करूंगा की मत आपका है। मत आपको देना है। बहुत ही कठिन परिस्थियों से हमारा काशी, हमारा देश, हमारा उत्तर प्रदेश गुजरा है। 2022 में जो आपका मत है यह पूरी दशा और दिशा को बदल देगा। बस  थोड़ा सा अपनी सोच को बदल लें। मैं आप सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। एक बार प्रियंका गाँधी के नेतृत्व मे कांग्रेस की सरकार बनने दे।