Coronavirus Cases: देश में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मरीज, एक दिन में आए 12 हजार से ज्यादा केस, 42 ने तोड़ा दम

Coronavirus Cases: देश में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मरीज, एक दिन में आए 12 हजार से ज्यादा केस, 42 ने तोड़ा दम

(रणभेरी): देश में हर दिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार (22 अप्रैल) को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोविड के 12,193 ताजा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 67,556 हो गए हैं। 21 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 66,170 थी। 24 घंटे में कोरोना से 10,765 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक 4 करोड़ 42 लाख 83 हजार 21 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके बाद अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 67 हजार 556 हो गई है। मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड 19 के कारण मरने वालों की संख्या 42 रही. इसके बाद देश में अब तक कोरोना से होने वाली मौत का कुल आंकड़ा 5 लाख 31 हजार 300 हो गया है. बीते 24 घंटे में हुई मौतों में अकेले केरल में 10 मरीज शामिल हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 42 मरीजों की जान भी गई है। देश में कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 300 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 48 लाख 81 हजार 877 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 220.66 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।