खतौली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, डिप्‍टी सीएम सहित कई दिग्‍गज रहे मौजूद

खतौली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, डिप्‍टी सीएम सहित कई दिग्‍गज रहे मौजूद

(रणभेरी): मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा की प्रत्‍याशी राजकुमारी सैनी अपना नामांकन दाखिल किया। वही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को खतौली पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में हुई नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में देश और प्रदेश का गौरव लौटा है। पूर्ववर्ती सरकारों में देश की भ्रष्टाचार और प्रदेश की पहचान गुंडा, माफिया थी, लेकिन अब न्याय और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान बन गया है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे खतौली स्थित आर्यन बैंक्वट हॉल में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुंचे। यहां वह चुनाव पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन फॉर्म जमा किया। खतौली में जीटी रोड स्थित बैंक्वट हॉल में बीजेपी की नामांकन सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाग लिया। नामांकन सभा में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को लेकर सभा की।

वक्ताओं ने कहा कि निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी ने हिंदुत्व और समाज की सेवा करने की सजा पाई है। मुख्यमंत्री योगी के किसी भी सिपाही को कम नहीं होने दिया जाएगा। सभा में मंत्री डॉ संजीव बालियान, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, वीरपाल निर्वाल, विधायक उमेश मलिक, सुखविंदर सोम, विधायक बृजेश सिंह, सोमेंद्र तोमर मंत्री, सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल अनिल त्यागी, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मोहित बेनीवाल, विधायक अमित अग्रवाल, डॉक्टर सुधीर सैनी, अभिषेक चौधरी, पंकज भटनागर, सुरेश आर्य, सोनू ठाकुर, तुषार चौहान, नवीन उपाध्याय, मनोज राठी, अमित राठी, राजीव गुप्ता, अमित कसाना, वीरेंद्र चौहान आदि शामिल हुए।