भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने संत रविदास दरबार में लगाई हाजिरी

भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने संत रविदास दरबार में लगाई हाजिरी

(रणभेरी): वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में रविदास जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सुबह सीएम योगी भी मंदिर पहुंचे थे। इसी क्रम में अब भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण रविवार को समर्थकों के साथ संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने संत रविदास मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद वह रैदासियों के प्रमुख संत निरंजन दास से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। वाहन से पहुंचे चंद्रशेखर रावण मेला क्षेत्र से बाहर जब रूके और उनके वाहन से उतरने के बाद अति उत्साही समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। जय भीम जय भारत सदगुरु रविदास शक्ति अमर रहे के नारे लगाने के बाद कहा कि पूरी दुनिया जयंती मना रही है। हमें गर्व होना चाहिए हम उनके बच्चे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी संत रविदास मंदिर पहुंचे। रविदास जयंती के मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी संत रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।