वाराणसी में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वाराणसी में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में फर्जी दस्तावेजों के सहारे अदालत से जमानत दिलाने वाले एक संगठित गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड, ग्राम प्रधान के लेटरहेड और फर्जी मुहरों की मदद से जमानत की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे थे।

वाराणसी में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान यह सामने आया है कि आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से नकली दस्तावेज तैयार करते थे, ताकि किसी भी स्तर पर शक न हो सके। एसीपी विदुष सक्सेना के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने कई जाली दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

वाराणसी में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अब तक किन-किन मामलों में इस गिरोह की भूमिका रही है तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। साइबर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जालसाजी और फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *