दुकान पर खरीदारी के बहाने पहुंचे दो युवक, मोबाइल लेकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

दुकान पर खरीदारी के बहाने पहुंचे दो युवक, मोबाइल लेकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

वाराणसी (रणभेरी): मिर्जामुराद क्षेत्र में मोबाइल की दुकान पर खरीदारी के बहाने पहुंचे दो युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक युवक काउंटर पर रखा मोबाइल फोन उठाकर अपने झोले में रख लिया, जबकि उसका दूसरा साथी दुकानदार का ध्यान भटकाता रहा। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दुकानदार महेश गुप्ता ने बताया कि दोनों युवकों के जाने के कुछ देर बाद जब उन्होंने सामान की जांच की तो एक मोबाइल फोन गायब मिला। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें एक युवक मोबाइल उठाकर झोले में रखते हुए दिखाई दिया, जबकि दूसरा साथी दुकानदार को बातचीत में उलझाए हुए था।

घटना की जानकारी होने पर महेश गुप्ता कछवा रोड स्थित पुलिस बूथ पहुंचे। उन्होंने मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा और चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह को घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी ने सीसीटीवी फुटेज चौकी प्रभारी के व्हाट्सएप नंबर पर भेजने को कहा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों अज्ञात युवकों की पहचान करने में जुटी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *