पिंडरा के मोहनपुर में कुएं में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

 पिंडरा के मोहनपुर में कुएं में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

(रणभेरी): वाराणसी के पिंडरा अंतर्गत बड़ागांव थाना क्षेत्र के मंगलवार को मोहनपुर गांव में स्थित एक कुएं मंगलवार शाम को एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। एक व्यक्ति ने कुएं से पानी निकालने के लिए पहुंचा तो कुएं में लाश देखकर चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। इस घटना की जानकारी पुलिस को के साथ ही महिला को​ कुएं ​से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में महिला की शिनाख्त चिलबिला निवासी अमित कुमार की पत्नी रानी देवी(25) के रूप में हुई। वह दोपहर में घर से गायब हो गयी थी।

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थानांतर्गत राजापुर गांव के रहने वाले धर्मराज पटेल के बेटी रानी देवी की शादी एक वर्ष पूर्व बड़ागांव थानाक्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी रमेश चंद्र पटेल के बेटे अमित कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद विवाहिता मायके चली गयी और सोमवार को सुबह ही मायके से ससुराल आयी थी।ससुराल वालों ने बताया कि, मंगलवार को दोपहर में वह एक बजे आचानक घर से गायब हो गई। ससुराल वाले उसकी खोजबीन में लगे थे। उसी समय पड़ोस के गांव मोहनपुर में कुएं में महिला की लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और शिनाख्त किए। महिला ने आत्महत्या किया या कोई अन्य कारण है। इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पायी। हालांकि पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज​ दिया।
पुलिस ने किया जमानत का विरोध