साउथ के दिग्गज सितारों ने थलाइवा को किया विश

साउथ के दिग्गज सितारों ने थलाइवा को किया विश

(रणभेरी): साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन है। 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में जन्मे रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करीब 30 साल पूरे कर लिए हैं और इस दौरान उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है।  सुपरस्टार जहां अपने फैंस से प्यार करते हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां भी उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। इस खास मौके पर रजनीकांत के फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यही नहीं, कमल हासन से लेकर धनुष तक फिल्मी जगत के कई बड़े सितारे अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता रजनीकांत चार दशक से ज्यादा सिनेमा जगत पर राज कर रहे हैं। सुपरस्टार जहां अपने फैंस से प्यार करते हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां भी उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। इस खास मौके पर रजनीकांत के फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यही नहीं, कमल हासन से लेकर धनुष तक फिल्मी जगत के कई बड़े सितारे अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

इसी तरह, अभिनेता सरथकुमार ने भी तमिल में बर्थडे विश करते हुए कहा, 'मेरे प्यारे दोस्त रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और सफलता से नवाजे।' इसके अलावा अभिनेता धनुष ने भी अपने फेवरेट सुपरस्टार और ससुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। धनुष ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो थलाइवा।' यही नहीं, डांस मास्टर से अभिनेता और निर्देशक बने राघव लॉरेंस ने लिखा, 'हैपी बर्थडे थलाइवा, मैं आपकी अच्छी सेहत के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। आपकी उम्र लंबी हो, इस खास दिन पर हम आपके आशीर्वाद से 'जिगिरठंडा' की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। गुरुवे शरणम।'निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार, जो अपनी आगामी फिल्म जेलर में सुपरस्टार रजनीकांत का निर्देशन कर रहे हैं, उन्होंने लिखा, 'सबसे विनम्र और करिशमाई सुपरस्टार रजनीकांत सर को जन्मदिन की बधाई।' वहीं, अभिनेता जीवा ने रजनीकांत के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं सुपरस्टार।' दुलकर सलमान ने भी रजनीकांत को विश करते हुए कहा, 'रजनीकांत को जन्मदिन को बहुत बहुत बधाई, आप सबसे बेस्ट है और हमारे लिए प्रेरणादायक हैं।'