डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक के साथ ऋतिक रोशन ने किया जमकर गरबा डांस

डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक के साथ ऋतिक रोशन ने किया जमकर गरबा डांस

(रणभेरी): देशभर में नवरात्रि धूम-धाम से मनाई जा रही है। जिसे देखो वही इसके रंग में रंगा हैं। वहीं नवरात्रि में गरबा का भी क्रेज देखने को मिल रहा है। हर कोई माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी माता रानी का आशीर्वाद लेने उनके दरबार पहुंचे है जिसका एक वीडियो सामने आया है। 

इस वीडियो में एक्टर फाल्गुनी पाठक के साथ जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में फाल्गुनी गाने गा रही हैं जिस पर ऋतिक रोशन डांस करते हुए दिखे और उनके साथ फाल्गुनी भी थिरकती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें, हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम-वेधा’ रिलीज हुई हैं जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

फाल्गुनी पाठक ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘ऋतिक रोशन द्वारा वसाल्डी संस्करण नवरात्रि हैं गरबा तो बनता हैं।उनके इस गरबा डांस को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी दिखाई दे रही है। उनका ये डांस प्रशंसकों को अपनी ओर खिंच रहा है।