सलमान खान के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस, जाने क्यों?

सलमान खान के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस, जाने क्यों?

(रणभेरी): पंजाबी सिंगर सिद्धूमूसेवाला हत्याकांड में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब एक बार फिर से सलमान खान को धमकी दी थी। इसको लेकर सोमवार को मुंबई पुलिस की एक टीम सलमान के घर पहुंची। सुरक्षा समीक्षा कर बाहर निकल आई है। पुलिस ने इसे रुटीन प्रक्रिया बताया है। मुंबई पुलिस की एक टीम बहुत जल्द पंजाब जा रही है, जहां वो सलमान खान केस मामले में पूछताछ करेगी

बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को पार्क में एक लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि- तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे। इस घटना के बाद से सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद खबर आई कि सलमान खान के घर की रेकी की गई है, हालांकि पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। रेकी करने वाले शख्स से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस बात की जानकारी दी है कि कपिल पंडित नाम के शख्स ने बताया है कि सचिन बिश्नोई और संतोष यादव के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई के आदेश पर उसने सलमान खान के घर की रेकी थी। पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक की हत्या के बाद सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।