परिणीति-राघव की सगाई की तैयारियां शुरू, एक्ट्रेस के घर पर हुई सजावट

परिणीति-राघव की सगाई की तैयारियां शुरू, एक्ट्रेस के घर पर हुई सजावट

(रणभेरी): एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। सगाई में करीब 100 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं। कपल के घर में सगाई की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो कि कपल की सगाई की तरफ इशारा कर रहा है। चर्चित वीडियो परिणीति के घर का है, जिसकी बालकनी में लाइट की लड़ियां लगी हैं। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी इस सेरेमनी में शिरकत करने वाली हैं। हालांकि, अभी तक परिणीति-राघव की तरफ से सगाई की खबरों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।सगाई में करीब 100 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। परिणीति और राघव की सगाई में परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल होंगे। गेस्ट की लिस्ट में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हैं। परिणीति डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर इंडियन आउटफिट ही पहनेंगी। खबर है कि परिणीति ने बेहद सिंपल लेकिन एलीगेंट आउटफिट सगाई के लिए चुना है। वहीं राघव चड्ढा अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के डिजाइन मिनिमल अचकन में नजर आएंगे। 

फिलहाल, परिणीति अपने परिवार के साथ दिल्ली में मौजूद हैं। वो सगाई की तैयारियों में बिजी हैं। परिणीति और राघव सीक्रेट तरीके से सगाई नहीं कर रहे हैं, लेकिन वो इसे एक प्राइवेट फंक्शन के तौर पर ही रखना चाहते हैं। सगाई में पूरा पंजाबी अंदाज नज़र आएगा. सगाई की थीम पेस्टल रखी गई है। वहीं चोपड़ा परिवार के इस दिन को खास बनाने के लिए सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि मुंबई वाले घर को भी तैयार किया जा रहा है। परिणीति की सगाई के मौके पर उनके मुंबई वाले फ्लैट को लाइट्स से सजाया गया है।