varanasi: 56 घंटे बाद पावर लूम मैकेनिक के रूप में पिता ने की शिनाख्त

varanasi: 56 घंटे बाद पावर लूम मैकेनिक के रूप में पिता ने की शिनाख्त

(रणभेरी): वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के खुलसपुर नहर के पास सोमवार सुबह मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त करीब 56 घंटे बाद बुधवार को शिनख्त हो गई। वह लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव का पावरलूम मैकेनिक 28 वर्षीय सुनील कुमार मौर्या था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रोहनिया थाना क्षेत्र के खुलासपुर गांव में नहर के पास सोमवार सुबह 6:15 बजे एक युवक का रक्तरंजित शव मिला था। गला रेत कर हत्या की गई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा सकी थी। युवक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के साथ ही क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए थे। समाचार पत्रों में विज्ञापन भी प्रकाशित कराया गया था।

बुधवार दोपहर बाद युवक के पिता नंदू मौर्य ने रोहनिया थाने में संपर्क कर पुलिस को बताया कि उनके घर का है। हत्या क्यों की गई और शव खुलासपुर गांव में किसने फेंका, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।नंदू मौर्य ने बताया कि सुनील रविवार को दिन में तीन बजे घर से पैदल ही निकला था। वह पावर लूम मशीन बनाने बाहर जाता था तो दो-तीन दिन बाद ही वापस घर लौट कर आता था। दो दिन बाद भी वापस न आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई और तब जाकर पता लगा कि सुनील की हत्या हो गई है।