झारखंड के पलामू में मस्जिद चौराहे पर बवाल, 2 पक्षों में पत्थरबाजी, दुकानें फूंकी; धारा 144 लगाई, इंटरनेट बंद

झारखंड के पलामू में मस्जिद चौराहे पर बवाल, 2 पक्षों में पत्थरबाजी, दुकानें फूंकी; धारा 144 लगाई, इंटरनेट बंद

(रणभेरी): झारखंड के पलामू में महाशिवरात्रि के मौके पर पांकी बाजार में लगे एक तोरण द्वार को लेकर विवाद हो गया। इस तोरण द्वार को लेकर 2 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मस्जिद से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। पांकी में धारा 144 लगा दी गई है। पलामू के पांकी बाजार इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। तब तक लगभग 1 दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।  घटना बुधवार को पलामू के पांकी प्रखंड का है। यहाँ आने वाली 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के लिए हिन्दू समाज के लोग भगत सिंह चौक पर तोरण द्वार बना रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहाँ मौजूद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने इस द्वार को बनाने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले तो कहासुनी हुई जो बाद में झड़प और पथराव में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। हालत को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया गया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। मस्जिद से पत्थर चलाए गए। पत्थरबाजी कितनी भयावह थी इसका अंदाजा सड़क पर पड़े पत्थरों से लगाया जा सकता है। दोनों तरफ से जोरदार पत्थर बाजी हुई। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया। मस्जिद के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि पेट्रोल बम की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। एसपी का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था। उसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस वक्त मामला शांत करा दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।