दोस्त के साथ घूमने आई थी किशोरी, पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

दोस्त के साथ घूमने आई थी किशोरी, पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

(रणभेरी): चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र के भरत घाट के पास नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही, तुरंत  कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि नयागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने नाबालिग दोस्त के साथ चित्रकूट घूमने गई थी। शुक्रवार की देर शाम को रामघाट से होते हुए, जब वह भरत घाट की ओर पहुंची। वहां पर पांच युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर एक स्थान पर ले गए।

किशोरी के अनुसार उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया है। देर रात तक हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को सुबह चार बजे मिली। सीओ चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि मौके पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह सब घाट में नाव चलाने वाले नाविक हैं। किशोरी के साथ आया नाबालिग दोस्त पुलिस के पास है। इस घटना में शामिल युवकों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।