कांग्रेस का ऐलान- सरकार बनी तो यूपी में आशा वर्कर्स को 10 हजार मानदेय मिलेगा

कांग्रेस का ऐलान- सरकार बनी तो यूपी में आशा वर्कर्स को 10 हजार मानदेय मिलेगा

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश समेत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। तो वही राजनीतिक दलों की तरफ से कई लुभावने वादे हो रहे हैं। इस दौरान यूपी में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रियंका गांधी ने दो दिन पहले फिरोजाबाद और आगरा में महिलाओं की सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मिलने आईं आशा कार्यकर्ताओं से उन्होंने बड़ा वादा किया। कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह दस हजार रुपया मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग कामों के लिए मिलने वाला इन्सेंटिव भी बढ़ा दिया जाएगा। 

साथ ही यूपी की आशा कार्यकर्ताओं के लिए यह बड़ा वादा है। क्योंकि अभी आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय केवल 750 रुपय प्रतिमाह था। कुछ दिनों पहले ही इसे बढ़ाकर 1500 किया गया है। अब अलग-अलग मदों में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को मिलाकर एक आशा कार्यकर्ता को करीब छह हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। वहीं, प्रियंका गांधी के चुनावी वादों के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह दस हजार रुपये मानदेय दिए जाएंगे, जबकि अलग-अलग मदों में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को भी दोगुना कर दिया जाएगा। इस तरह से प्रतिमाह आशा बहनों का मानदेय करीब 17 से 18 हजार रुपये हो जाएगा।