पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाराणसी पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- बीजेपी झूठ बोलने वालों की पार्टी

पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाराणसी पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- बीजेपी झूठ बोलने वालों की पार्टी

वाराणसी (रणभेरी): सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए। इस दौरान वे घोटाले व परीक्षाओं में धांधली को लेकर बीजेपी पर प्रहार किया। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में पदयात्रा और जनसभा करेंगे। आरोप लगाया कि बीजेपी झूठ बोलने वालों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के टाउन एरिया, नगर निगम का चुनाव हो रहा है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल है। बीजेपी झूठ बोलने वालों की पार्टी है। यह जो मंत्री संविधान की कसम खाते हैं। जनता जान गई है कि भाजपा के लोग झूठ बोलकर उन्हें गुमराह कर रही है। जनता की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा, इसलिए बीजेपी पिछड़ गई हैं और सपा आगे निकल गई है। भाजपा नगरों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने में फेल है।  उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) काम करने की बजाय जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। नगर निकाय की समस्याओं को दूर करने में बीजेपी नाकाम रही है। परीक्षाओं में धांधली व घोटाले हो रहे हैं। लाखों नौजवान लखनऊ में रोजाना धरना दे रहे हैं। अपने हक के लिए सड़क पर उतरे नौजवान सपा के साथ खड़े हो गए हैं।