सोनाक्षी ने जहीर इकबाल संग अपनी शादी पर किया खुलासा, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

सोनाक्षी ने जहीर इकबाल संग अपनी शादी पर किया खुलासा, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

(रणभेरी): बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से लव लाइफ इन दिनों हॉट टॉपिक पर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी का नाम लगातार एक्टर जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों की कभी डेटिंग करने की खबर आती है, तो कभी इनकी सगाई की अफवाहे फ़ैल जाती है। हाल ही में जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को बर्थडे विश करते हुए उन्हें आई लव यू कहा था जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अब सोनाक्षी ने खुद ही अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी शादी की बातों पर बड़ा खुलासा किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। सोनाक्षी इस वीडियो में एक्टर शाहरुख खान के डायलॉग पर लिप सिंक कर रही हैं। डायलॉग कुछ इस तरह है- अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है। सोनाक्षी ने वीडियो के कैप्शन पर लिखा है- क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करवाना चाहते हो। शादी की खबरों पर सोनाक्षी का रिएक्शन फैंस को काफी मजेदार लग रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है, तो प्लीज मुझे भी बता दो। मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वीडियो से ये तो साफ कर दिया है कि वो अभी शादी नहीं कर रही हैं लेकिन जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते पर उन्होंने अभी तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा है।