कृति सेनन ने फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में किया सफर, सादगी पर मर-मिटे फैंस

कृति सेनन ने फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में किया सफर, सादगी पर मर-मिटे फैंस

(रणभेरी): बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह माता सीता के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ के फेमस एक्टर प्रभास नजर आएंगे। इसी  बीच कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कति सेनन हवाई जहाज की इकोनॉमी क्लास में सफर करते देखा गया। हालांकि उन्होंने ब्लैक फेस मास्क के साथ समरी व्हाइट आउटफिट पहनकर खुद को लो प्रोफाइल बनाए रखने की कोशिश की, पर यात्रियों में से एक ने उन्हें पहचान लिया और अपने कैमरे में उन्हें शूट भी कर लिया। वायरल क्लिप में से एक में, कृति को फ्लाइट से उतर कर जाते हुए देखा गया। इनमें से एक वीडियो में वह फ्लाइट में एंट्री करते हुए नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में वह इकोनॉमी क्लास की सीट पर बैठकर एक छोटी सी बच्ची के संग खेलती दिखाई दे रही हैं। उनका ये सादगी भरा अंदाज देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों को उनका ये रूप काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कृति कैमरे के लिए खुद को बार बार क्यूट दिखाने की कोशिश कर रही थीं।इन दिनों कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वह माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं मूवी में प्रभु श्रीराम के किरदार में साउथ के सुपरस्टार प्रभास दिखाई देंगे। इस फिल्म में रावण का किरदार बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने निभाया है। ये फिल्म आगामी 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।