नेहरू मार्केट में रिटायर्ड रेलकर्मी की मिली लाश, इलाके फैली सनसनी, छानबीन में जुटी रही पुलिस

नेहरू मार्केट में रिटायर्ड रेलकर्मी की मिली लाश, इलाके फैली सनसनी, छानबीन में जुटी रही पुलिस

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत नेहरू नगर मार्केट में रविवार को रिटायर्ड रेलकर्मी की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त फुलवरिया निवासी श्यामलाल के रूप में हुई। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही। परिजनों ने बताया कि श्यामलाल रेलवे में फीडर के पद से सेवानिवृत्त थे। वर्तमान में घर पर ही रहते थे। रविवार को उनकी लाश नेहरू मार्केट में मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं परिजनों को इसके बारे में सूचित किया। श्यामलाल की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। परिवार में बड़े भाई और एक बेटा है। घटना से परिजन सदमे में हैं।