वाराणसी में आज प्रियंका रामनगर में करेंगी जनसभा और रोड शो

वाराणसी में आज प्रियंका रामनगर में करेंगी जनसभा और रोड शो

वाराणसी (रणभेरी): विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार देर शाम बनारस पहुंचीं और उन्होंने कबीर मठ में रात्रि विश्राम किया। पार्टी सूत्राें की मानें तो अगले तीन दिनों तक प्रियंका कबीर मठ में ही ठहरेंगी। गुरुवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रामनगर में जनसभा और रोहनिया में रोडशो करेंगी। शुक्रवार को पिंडरा में राहुल-प्रियंका की रैली प्रस्तावित है। इसके बाद शहरी क्षेत्र में भी जनसंपर्क और रोडशो की योजना बनाई जा रही है। 

प्रियंका गांधी बुधवार को एयरपोर्ट से सीधे कबीरचौरा स्थित कबीर मठ पहुंचीं। प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रियंका सुबह 10.15 बजे एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगी। एयरपोर्ट से सोनभद्र के ओबरा में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। ओबरा के बाद प्रियंका सकलडीहा में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहां से हैलीकॉप्टर द्वारा कांग्रेस महासचिव कैंट विधानसभा के रामनगर में पीएन इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को अमरा अखरी से चितईपुर तक रोड शो करेंगी। चार मार्च को राहुल गांधी  और प्रियंका गांधी पिंडरा विधानसभा के फूलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।