प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री रोकने के लिए प्रदर्शन

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री रोकने के लिए प्रदर्शन

वाराणसी (रणभेरी): प्रतिबंधित जानलेवा चाइनीज मांझा की बिक्री रोकने के लिए सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले लोगों ने मैदागिन चौराहे पर प्रदर्शन किया। हाथ में पतंग और बैनर लेकर लोगों ने प्रशासन से मांग की कि चाइनीज मांझा के खिलाफ प्रशासन रोजाना कार्रवाई करे। कहा कि रोजाना कार्रवाई होगी तो इसे बेचने और खरीदने वाले डरेंगे। सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि प्रतिबंधित जानलेवा चाइनीज मांझा की वजह से आम आदमी के साथ ही पशु-पक्षी भी रोजाना बुरी तरह से घायल हो रहे हैं।

इस पर रोक लगाने के लिए साल के बारहों महीने इसके खिलाफ प्रशासन को व्यापक मुहिम चलानी होगी। सड़कों पर चाइनीज मांझे से उलझ कर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। घायलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। समय की मांग को देखते हुए गंभीरतापूर्वक इस पर कार्रवाई होना नितांत आवश्यक है। विरोध-प्रदर्शन में अनिल केसरी, सुमित सर्राफ, संजय जायसवाल, पारसनाथ केशरी, डॉ. मनोज यादव, रामजी रस्तोगी, शंकर सेठ, अमरनाथ जायसवाल, अरुण मेहरोत्रा और पन्नालाल सहित अन्य लोग शामिल थे।