प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की पहली झलक

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की पहली झलक

(रणभेरी): बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर काफी बिजी चल रही है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है जिसके बाद वह सुर्खियों में छा गई हैं। सोते हुए मालती के गुलाबी होंठ और गाल बेहद क्यूट लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की बेटी की यह फोटो खूब चर्चा में, कुछ लोग कह रहे हैं कि यह पापा निक जोनस पर गई है, तो कई लोग कह रहें हैं कि मालती प्रियंका जैसी है।

ऐसा पहली बार हुआ है, जब प्रियंका ने बेटी की हल्की सी शक्ल दिखाई है। अमेरिका में इन दिनों खूब ठंड पड रही है। यही वजह है कि फोटो में मैरी मालती गर्म कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। बेबी स्ट्रॉलर में सोती हुआ मालती ने विंटर कैप पहनी हुई है, जिससे उनकी आखें नहीं दिख रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में अपनी बिटिया पर प्यार लुटाते हुए लिखा- 'आई मीन'। चेहरे के अलावा फोटो में मालती के छोटे-छोटे हाथ नजर, जो कि बहुत ही ज्यादा प्यारे लग रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय बाद अपने देश भारत आई थीं। यहां उन्होंने मुंबई में एक इवेंट में हिस्सा लिया था और साथ ही भारतीय व्यंजनों का भी जमकर स्वाद चखा था। अब प्रियंका चोपड़ा वापस अपने लॉस एंजलिस वाले घर पर पहुंच चुकी हैं जहां पर वह अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी, मां मधु चोपड़ा, सास और सुसर के साथ रहती हैं।