आलिया-रणबीर के घर गूंजी किलकारी, कपूर खानदान में आई 'लक्ष्मी'

आलिया-रणबीर के घर गूंजी किलकारी, कपूर खानदान में आई 'लक्ष्मी'

(रणभेरी): बॉलीवुड की खूबसूरत व टैलेंटिंड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। आलिया भट्ट ने आज सुबह बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज की आधिकारिक घोषणा की है। बॉलीवुड का यह सबसे डैशिंग कपल भी अब फिल्म इंडस्ट्री के पैरेंट्स क्लब में शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस रणबीर-आलिया को पैरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं। आलिया भट्ट आज सुबह ही मुंबई स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थीं। उन्हें और रणबीर कपूर को साथ में अस्पताल में जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया भट्ट बेबी को आज ही जन्म देंगी। वहीं, नीतू कपूर और सोनी राजदान भी कुछ ही समय बाद अस्पताल पहुंचीं और यह खबर लगभग पक्की हो गई कि आलिया भट्ट एडमिट हुई हैं। ये साल आलिया और रणबीर के लिए काफी खास रहा। इसी साल अप्रैल में दोनों ने शादी की। जून में फिर आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और इसके बाद अब आज दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। सोशल मीडिया पर कपल के फैन्स काफी खुश हैं और कह रहे हैं कि घर पर लक्ष्मी आई है। फैन्स बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं। इस मौके पर हॉस्पिटल में सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और नीतू कपूर मौजूद थीं। कपूर खानदान और भट्ट फैमिली इस खबर से जहां काफी खुश है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

बेबी की डिलीवरी के बाद आलिया काम से थोड़ा ब्रेक लेंगी क्योंकि वह बेबी के साथ खूब समय बिताना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने खुद फिर एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि रणबीर चाहते हैं कि आलिया बेबी के जन्म के बाद जल्द काम पर लौटें रणबीर चाहते हैं कि आलिया के फैंस को ज्यादा इंतजार ना करना पड़े नहीं तो वह एक्टर को खूब सुनाएंगे। आलिया जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगे।वहीं रणबीर की बात करें तो वह फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे और इसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी।