दिल्ली में नाबालिग लड़की की सड़क पर हत्या, सिरफिरे ने चाकू से किए 21 वार, नहीं भरा दिल तो सिर पर दे मारा पत्थर

दिल्ली में नाबालिग लड़की की सड़क पर हत्या, सिरफिरे ने चाकू से किए 21 वार, नहीं भरा दिल तो सिर पर दे मारा पत्थर

(रणभेरी): दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शाहबाद डेरी इलाके में रविवार रात नाबालिग लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। नाबालिग की पहचान शाहबाद डेरी के ई ब्लॉक की साक्षी के रूप में हुई है। इस वारदात का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के आरोपी साहिल ने साक्षी को रास्ते में रोका और चाकू से 20 वार किए। इसके बाद पत्थर से हमला किया। पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

शाहबाद डेरी के बी ब्लॉक की भावना ने बताया कि वह साक्षी के साथ मिलकर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रही थी। भावना नहाने के लिए सार्वजनिक शौचालय में चली गई। इस दौरान साक्षी भावना के घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक युवक आया व साक्षी से बात करने लगा। बातों ही बातों में उसने जेब से चाकू निकाला व साक्षी के पेट पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया पुलिसकर्मियों ने मौके पर आकर देखा तो साक्षी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस वारदात का वीडियो CCTV सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक युवक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता जरा रहा है। इतना ही नहीं चाकू से वार करने के बावजूद उसका जब मन नहीं भरता तो उसे लात मारता है और फिर सिर पर पत्थर से वार करता है।