NEET PG 2022 परीक्षा 6-8 हफ्ते के लिए टला एग्जाम,12 मार्च को होना था एग्जाम

NEET PG 2022 परीक्षा 6-8 हफ्ते के लिए टला एग्जाम,12 मार्च को होना था एग्जाम

(रणभेरी): नीट पीजी परीक्षा 2022 परीक्षा का इतंजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एग्जाम को 6 से 8 सप्ताह के लिए टाला दिया है। ये फैसला डॉक्टरों की मांग पर लिया गया। इस साल की परीक्षा NEET PG 2021 की काउंसिलिंग की तारीख पर पड़ रही थी।नीट पीजी परीक्षा 2022 अगले महीने 12 मार्च को होनी थी। डॉक्टरों ने कहा था कि अनिवार्य इंटर्नशिप पीरियड पूरा न हो पाने के कारण कई MBBS ग्रेजुएट्स इस परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे। इन कारणों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को टाल दिया गया है।