नाना-नानी बने मुकेश-नीता अंबानी, ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

नाना-नानी बने मुकेश-नीता अंबानी, ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

(रणभेरी): देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर पर किलकारियां गूंजी है। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुडवा बच्चों को जन्म दिया है। अंबानी परिवार ने खुद इस बारे में बयान जारी किया है। फिलहाल, दोनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। लड़के का नाम आदिया और लड़के का नाम कृष्णा रखा गया है।ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है। परिवार में किलकारी गूंजने से अंबानी परिवार काफी खुश है। बीते दिनों ईशा अंबानी के हाथों में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) के रिटेल कारोबार की कमान सौंपी थी।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्तूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और फिर मैकेंजी एंड कंपनी में काम भी किया है। अभी वह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में 2014 से ही डायरेक्टर हैं। ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई।