सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी,145 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी,145 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सीएम योगी ने बोले - जहां पलायन और दंगे होते थे, आज निवेश के बड़े केंद्र बने

(रणभेरी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार यानी आज महाराज सिंह कालेज के खेल मैदान पर निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के लिए सहारनपुर पहुंचे है। सीएम योगी सबसे पहले प्रिंस कॉलोनी में हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे और फिर महानगर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरी आवास योजना के अंतर्गत 9 लाभार्थियों को मकान की चाबी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 पात्रों को प्रमाण पत्र दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 145 करोड़ रुपये की 243 विकास परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद निकाय चुनाव के मद्देनजर जिलेभर के प्रबुद्धजनों को इसमें आमंत्रित किया गया है। यहां सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि मां शाकम्भरी त्रिपुर बाला सुंदरी की धरा को नमन करता हूं। आप सबका आभारी हूं।  सहारनपुर से देहरादून मार्ग 1200 करोड़ रुपये से निर्मित मार्ग देश के बेहतरीन मार्गों के रूप में अपना योगदान दे रहा है। कहा कि सहारनपुर की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। बहुत शीघ्र सहारनपुर के व्यापारियों, नागरिकों को राहत मिली है। 2017 से पहले मुजफ्फरनगर आने में दो घंटे लगते थे। हमने इस पर सात सौ 753 करोड़ रुपये तक किए इस दूरी को कम किया और अब मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की दूरी 45 मिनट की रह गई है। हमने विकास में कोई भेदभाव नहीं किया।

उन्‍होंने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं। भाजपा को जिताकर भेजा, जहां पलायन होता था, दंगे होते थे। आज यहां निवेश के सबसे बड़े केंद्र के रूप में सामने आया है। आज तो कुछ योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया। विश्वश्विद्यालय बन रहा है। सहारनपुर के नौजवानों के पास अपना विश्वविद्यालय होगा। सरसावा में एयरपोर्ट बन रहा है। मुजफ्फरनगर सहारनपुर मार्ग पर 753 करोड़ खर्च किये। 612 करोड़ की लागत से सहरानपुर शामली मार्ग बन रहा है। इसी तरह देहरादून मार्ग 1200 करोड़ से बन रहा है। यह सहारनपुर के विकास में नई कहानी लिखेगा। कई अन्य सड़कें, ब्रिज बन रहे हैं। देवबंद में एटीएस सेंटर बन रहा। हज सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता रही है। प्रदेश के नौजवानों, किसानो के साथ, उद्यमियों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। 5 लाख को सरकारी नौकरी दी। सहारनपुर में निवेश से एक लाख को काम मिला। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। निकाय में भी ऐसे ही लोग आते हैं तो ट्रिपल इंजन काम करता है। स्ट्रीट वेंडर को सुविधा दी गई है। 9 लाख स्ट्रीट वेंडर को योजना का लाभ दिया गया है। 45 लाख गरीबों को आवास की सुविधा दी गई। अकेले सहारनपुर में 25944 को आवास दी गई है। ओडिओपी में 2225 कारीगरों को प्रशिक्षण। यह एक नया यूपी है। निवेश की संभावनाएं टटोलें। सिंगल विंडो प्लेटफार्म बनाया है। एमएसएमई में किसी प्रकार की कोई एनओसी नहीं चाहिए। 10 से 12 फरवरी के बीच निवेश करें। यूपी सबसे सुरक्षित प्रदेश है। जो कार्य 5 साल में केंद्र, प्रदेश सरकार ने किया है। यह कार्य भाजपा सरकार ने किया है। बहुत कुछ किया जाना बाकी है। केंद्र राज्य सरकार में जिसकी सरकार हो उसके साथ ही मिलकर होगा। अपने नगर को विकास के पथ पर ले जाएं।