बीजेपी में शामिल हुए रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में ली सदस्यता

बीजेपी में शामिल हुए रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में ली सदस्यता

(रणभेरी): पूर्व WWE चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। पंजाब चुनाव से पहले अब खली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। खली पंजाब पुलिस में रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद रेसलिंग के जरिए वह वर्ल्ड स्तर पर फेमस हुए। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चलाते हैं। जहां वह युवाओं को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा, जो कि द ग्रेट खली के नाम से देश और दुनिया में मशहूर हैं, उन्होंने अब पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी में शामिल होने के साथ ही उन्होंने अब राजनीति में भी एंट्री कर ली है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में खली ने बीजेपी को ज्वाइन किया। ऐसे में खली के पार्टी में आने से पंजाब में बीजेपी को मजबूती मिलेगी। पंजाब में बीजेपी को होगा फायदा पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने खली को पार्टी में शामिल करवाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। डब्लयूडब्लयूई जैसी इंटरनेशनल फाइट से अपनी पहचान बना चुके रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।