सांसद मनोज तिवारी का बड़ा आरोप, कहा - अरविंद केजरीवाल झूठ के चैंपियन

सांसद मनोज तिवारी का बड़ा आरोप, कहा - अरविंद केजरीवाल झूठ के चैंपियन

वाराणसी (रणभेरी): बीजेपी सांसद ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पर पूर्व डिप्टी सीएम को साजिश के तहत मरवाने कि आशंका व्यक्त किया है। वाराणसी पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया जो डिप्टी सीएम थे वह अब जेल में हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जेल में जान का खतरा है, मुझे यह नहीं समझ में आ रहा है कि दिल्ली की सारी जेल दिल्ली सरकार के अंतर्गत है और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं तो अरविंद केजरीवाल की सरकार के नियंत्रण वाले जेल में उनके के पार्टी के इतने बड़े व्यक्ति जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है। उसकी जान को खतरा कैसे हो सकता है। माहौल बनाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी मनीष सिसोदिया को जेल में मरवाना चाहती है। 

अरविंद केजरीवाल झूठ के चैंपियन है व साजिशों के मास्टर है। मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल ही मरवाना चाहते हैं क्योंकि उनके पास इनके खिलाफ सबूत है। उन्होंने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया ने मुंह खोला तो मनोज तिवारी नहीं बंकी अरविंद केजरीवाल फसेंगे। उन्होंने कहा जैसे व्हाट्सएप चैट रिट्यूट कर लिए गया हैं। 170 मोबाइल 6 महीने में खरीदे गए हैं। 170 मोबाइल किसी और नाम से उपयोग किया है। मनीष सिसोदिया और जो उनके क्लोज सर्किट लोग हैं। इसमें 14 मोबाइल के व्हाट्सएप कूचने के बाद भी रिट्यूट कर लिए गए।मनोज तिवारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया को माहौल बनाकर खुद मरवाना चाहते हैं। क्योंकि वह उनके राज्य जानते हैं। मनोज तिवारी ने बड़ी मांग करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया को अरविंद केजरीवाल से खतरा है उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा दी जाए।