लखनऊ: मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी की संदिग्ध मौत, पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ: मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी की संदिग्ध मौत, पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

(रणभेरी): राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स वाटर एस्केप कॉम्पलेक्स में एक मर्चेंट नेवी अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मधु सिंह के रूप में हुई है, जिनकी शादी छह महीने पहले अनुराग सिंह नामक मर्चेंट नेवी अफसर से हुई थी। रविवार रात को मधु का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला। पति अनुराग ने नौकर की मदद से शव को नीचे उतारा, लेकिन परिजनों को घटना की सूचना सोमवार दोपहर में दी गई, जिससे मामले की संवेदनशीलता और अधिक बढ़ गई है।

महिला के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- मेरी बेटी को मारकर फंदे पर टांग दिया है, जिससे यह सुसाइड लगे। घटना रविवार रात आठ बजे की है। लेकिन मामले को सोमवार दोपहर तक छिपाए रखा गया। मृतका की पहचान सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स वाटर एस्केप कॉम्पलेक्स की रहने वाली मधुसिंह के रूप में हुई। उसका पति अनुराग सिंह मर्चेंट नेवी में सेकेंड ऑफिसर पद पर तैनात है।

पुलिस ने बताया- अनुराग सिंह लगभग 10 दिन पहले ही छुट्‌टी पर घर आया था। घटना से पहले रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने सुसाइड कर लिया। दोनों का विवाह छह महीने पहले हुआ था। 

मृतक के पिता फतेह बहादुर सिंह ने बताया- मधु ने रविवार रात करीब 8 बजे बड़ी बहन प्रिया को कॉल करके मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद सुबह से कोई बात नहीं हुई। रात को ही उसको मार दिया गया है, सुसाइड दिखाने के लिए सोमवार दोपहर में जानकारी दी गई। अनुराग बेटी को अस्पताल तक लेकर नहीं गया।