kisan Suicide: खाद न मिलने से परेशान किसान ने जहर खा कर दी जान

kisan Suicide: खाद न मिलने से परेशान किसान ने जहर खा कर दी जान

(रणभेरी): मध्यप्रदेश में अशोकनगर के ईशागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोल गांव में एक किसान धनपाल यादव ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। वह बारिश की वजह से फसल बर्बाद होने और अब खाद न मिलने से परेशान था। जानकारी के अनुसार धनपाल यादव उम्र 40 वर्ष बुधवार रात करीब 8:30 बजे अपने घर पहुंचा था। धनपाल के भतीजे विजयपाल ने बताया कि पिछले 15 दिन से वह खाद के लिए परेशान था। बुधवार रात घर लौटने के बाद उसने कीटनाशक खा लिया।

अशोकनगर जिला अस्पताल ले गए, पर डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। खेत में इस बार अच्छी फसल नहीं आई थी। बारिश ने सब बर्बाद कर दिया था। कुछ दिन पहले बारिश हुई तो वह खेत में बोवनी करना चाह रहे थे। इसके लिए खाद की आवश्यकता थी। चाचा पिछले लगभग 15 दिन से हर दिन खाद लेने के लिए अशोकनगर व अन्य जगह चक्कर काट रहे थे। फिर भी उन्हें खाद नहीं मिली। इसी कारण उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतक के भतीजे ने यह भी बताया कि धनपाल के पास आठ से 10 बीघा जमीन थी।