पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव

पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के कर्मचारी का शव सागौन के पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर बड़ागांव थाने की पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बड़ागांव थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। बड़ागांव थाने की पुलिस के अनुसार कानपुर के बीरामऊ क्षेत्र के हरनू गांव का रहने वाला अरविंद कुमार (25) हरहुआ स्थितका कर्मचारी था। 8 दिन पहले वह कानपुर से काम करने आया था। 

अपने 5 साथियों के साथ सोमवार की रात अरविंद सोने के लिए गया था। मंगलवार को उसके साथियों की नींद खुली तो अरविंद अपने बिस्तर पर नहीं मिला। अरविंद की खोजबीन शुरू हुई तो कमरे के बाहर वह सागौन के पेड़ की डाल के सहारे सफेद रंग के गमछे से लटकता हुआ मिला। अरविंद के साथियों ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक के साथ ही पुलिस को दी। बड़ागांव थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अरविंद के परिजनों को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पता लगाया जा रहा है कि घटना की वजह क्या है।


Click Here To See More